Uncategorized

छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है और भाजपा ही संवारेंगी- रामू रोहरा

त्रि स्तरीय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हेतु धमतरी निगम महापौर प्रत्याशी ने झोंकी ताकत

धमतरी। भाजपा महापौर प्रत्याशी निगम चुनाव पश्चात त्रि स्तरीय चुनाव में भाजपा की विजयश्री दिलाने पूरी तरह से जुट गए हैं।इसी क्रम उन्होंने जिला पंचायत क्षेत्र क्रं 6 में भाजपा समर्थित जागेश्वरी राकेश साहू सहित जनपद पंचायत क्षेत्र क्रं 1 देहुती झम्मन साहू के पक्ष में प्रचार कर विष्णु देव सरकार की योजनाओं को बताया साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था। भाजपा का नारा ही है हमने बनाया है हम ही संवारेंगे। उन्होंने पूरवर्ती कांग्रेस शासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेश शासन में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव था। ग्रामीण क्षेत्रों के रोड की हालत बद से बदत्तर थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनते ही हमने सिर्फ और सिर्फ विकास का काम किया है। उन्होंने ग्रामीण मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास का साथ देने का आव्हान किया।केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार में छत्तीसगढ़ सहित धमतरी का विकास तेजी से होगा उन्होंने शत प्रतिशत मतदान का आव्हान करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जितने का आव्हान किया.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!