Uncategorized
सावन के अंतिम सोमवार पर लेखराम साहू ने मंदिर पहुंचकर की सभी की सुख समृद्धि की कामना

धमतरी। लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर सभी भक्तों एवं कांवरियों के साथ रिसाई पारा स्थित महादेव शिव शंकर के मंदिर जाकर आशीर्वाद लिए एवं भगवान भोलेनाथ से धमतरी जिलेवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों को प्रसादी वितरण किया। इस अवसर पर दीपक लखोटिया भूरा ग्वाल, मेघराज ठाकुर यशवंत कौशिक राजेंद्र शर्मा संजय चंद्राकर अनिल कामरानी रौनक ठाकुर श्वेता ठाकुर ज्योति गुप्ता महेंद्र खंडेलवाल उपस्थित रहे।