जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस
बीते शाम युवाओं ने निकाली बाइक रैली, बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन हुए शामिल

धमतरी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा उत्साह, उमंग एवं परंपरागत ढंग से जुलूसे मोहम्मदिया निकाला गया। सुबह 10.30 बजे भव्य जुलूस जामा मस्जिद से निकाली गई है। जो शहर भ्रमण करते हुए चमेली चौक, बालक चौक, घड़ी चौक से रत्नाबांधा से होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंची। जहां पर परचम कुशाई ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। सलातो सलाम व दुआ हुई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी आम दावत कमेटी के जेरे एहतेमाम व आम दावत का इंतेजाम किया गया था। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाजजनों ने एकदूसरों के गले लगकर बधाई दी। बीते शाम मुस्लिम समाज द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई। बाईक रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। बाइक रैली का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस दौरान शहर की सड़कों पर धार्मिक नारों और देशभक्ति के रंग देखने को मिले। बाइक जुलूस जामा मस्जिद से शुरू हुआ, जो गोलबाजार, मकई चौक, सिहावा चौक, रत्नाबांधा चौक, म्युनिसिपल स्कूल चौक, रिसाईपारा होते हुए कचहरी चौक पहुंचा। जुलूस में शामिल युवा हाथों में तिरंगा और इस्लामी परचम लेकर चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान सरकार की आमद मरहबा की सदाएं बुलंद होती रहीं।