जन्मदिन पर अनोखी पहल: पूजा नवीन सुराना ने बच्ची की एक वर्ष की स्कूल फीस का उठाया जिम्मा
पूजा सुराना ने जरूरतमंद छात्रा को 6,700 रुपये की सहायता राशि प्रदान की

धमतरी। समाज सेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए नवीन सुराना के जन्मदिन के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी पूजा सुराना ने एक जरूरतमंद छात्रा की पूरे एक वर्ष की स्कूल फीस का जिम्मा उठाया। आयोजित इस पहल में छात्रा को 6,700 रुपये की फीस की सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर पूजा सुराना ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। इसी सोच के साथ छात्रा की वार्षिक फीस जमा कर उसे शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सेवा और समाजहित के कार्यों से जोडऩा अनुकरणीय कदम है। इससे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अन्य लोग भी जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए प्रेरित होंगे। इस अवसर पर छात्रा एवं उसके परिजनों ने सहायता के लिए नवीन सुराना और पूजा सुराना के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।इस दौरान नवकार महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोष मिन्नी भी उपस्थित रही.
