Uncategorized

आयुक्त अरुण कुमार वर्मा के निर्देश पर आवारा मवेशियों के खिलाफ अभियान तेज, 18 मवेशी पकड़कर अर्जुनी गौठान भेजे गए

यातायात बाधित होने और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर निगम की लगातार कार्रवाई

 

धमतरी- नगर पालिका निगम धमतरी के आयुक्त अरुण कुमार वर्मा के निर्देश पर शहर में सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा मवेशियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निगम की टीम ने अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट मोड़ तक अभियान चलाकर 18 आवारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित रूप से अर्जुनी गौठान में रखा।
नगर निगम द्वारा बताया गया कि मुख्य मार्गों पर मवेशियों के विचरण करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन समस्याओं को देखते हुए निगम द्वारा नियमित रूप से धरपकड़ अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि शहर में यातायात सुचारु बना रहे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
आयुक्त अरुण कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखा जाए तथा प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
नगर निगम धमतरी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें, बल्कि उन्हें घर अथवा निर्धारित स्थान पर बांधकर रखें। यदि मवेशियों को खुले में छोड़ा जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी पशुपालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शहर की यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!