Uncategorized

नवागांव वार्ड में बदहाल सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर विधायक ओंकार साहू ने जताई नाराजगी, निगम प्रशासन को घेरा

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने नगर निगम धमतरी के नवागांव वार्ड का निरीक्षण कर वार्डवासियों को हो रही समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में जगह-जगह गंदगी, नालियों की नियमित सफाई नहीं होने, दूषित तालाब, जर्जर सड़कों और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति सामने आई।
विधायक ने पाया कि नवागांव वार्ड में नालियों की सफाई व्यवस्थित रूप से नहीं हो रही है। निस्तारी के लिए उपयोग किए जाने वाला वार्ड का तालाब पूरी तरह दूषित हो चुका है। वार्डवासियों ने बताया कि तालाब के दूषित पानी के संपर्क में आने से लोगों को खुजली एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे वार्ड में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन नगर निगम का सफाई अमला इस ओर समुचित ध्यान नहीं दे रहा है।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि नवागांव वार्ड में हमर क्लिनिक अस्पताल का निर्माण कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सार्वजनिक भवनों में कचरे का ढेर जमा है। सड़कों की स्थिति जर्जर है और जगह-जगह कीचड़ होने से आवागमन में वार्डवासियों को परेशानी हो रही है। वहीं, लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं होने की शिकायत भी सामने आई।
विधायक ओंकार साहू ने इन अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम का दायित्व केवल कर वसूली करना नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। नवागांव वार्ड की स्थिति नगर निगम की सफाई व्यवस्था और जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता को उजागर करती है। कई महीनों से हमर क्लिनिक का अधूरा पड़ा रहना और वार्ड में गंदगी का फैलाव निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।उन्होंने कहा कि वार्डवासियों को इस तरह की समस्याओं के बीच रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। नगर निगम प्रशासन को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, तालाब की सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने, हमर क्लिनिक का निर्माण पूरा कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। मौके पर आकाश गोलछा जिला महामंत्री , पार्षद तल्लीम पूरी गोस्वामी, रियाज अहमद , संजू साहू , रजत सोनकर ,धर्मेंद्र पटेल, ईश्वर यादव,हरीश साहू, भारत साहू, मांगलु साहू, कार्तिक यादव, दीपक यादव,बलराम विश्कर्मा, तबरेज आलम, साबिर कुरैशी , राजेश साहू साथ बड़ी संख्या मे वार्ड वासीयों की उपस्थिति रही.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!