Uncategorized

अपराधों के रोकथाम के साथ सड़क सुरक्षा दुर्घटनाओं में कमी पर जिला पुुलिस का फोकस

एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने हाईवे चैनल से चर्चा के दौरान विभिन्न विषय पर रखे विचार

एसपी ने की अपील : नाबालिको को वाहन न दे परिजन, अपने बच्चों व दूसरों की सुरक्षा को दे प्राथमिकता

धमतरी। एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने हाईवे चैनल से चर्चा के दौरान विभिन्न विषयों पर विचार रखें। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि अपराधों की रोखथाम, अपराधियों की धरपकड़, दुर्घटनाओं में कमी, सड़क सुरक्षा व बेहतर पुलिसिंग प्राथमिकता है।
एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने कहा कि शहर में कई बड़े मार्गो का निर्माण होना है। जहां हरपल यातायात का दवाब रहता है ऐसे में सड़क निर्माण के दौरान यातायात पुलिस को अन्य विभागों जैसे निगम व पीडब्ल्यूडी से बेहतर समन्वय कर सड़क निर्माण के दौरान बेहतर सुगम यातायात हेतु निर्देशित किया गया है। वर्तमान में यातायात जांच अभियान चलाया जा रहा है। जहां विशेषकर नाबालिक व शराबी वाहन चालकों की जांच की जा रही है। कई नाबालिक वाहन चलाते पकड़ में आए है। ऐसे में उनके परिजनों को बुलाकर बच्चों को वाहन न देने की सख्त हिदायत दी गई है। वहीं शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको को समझाईश देने के साथ ही चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
एसपी भावना पाण्डेय ने आगे कहा कि सायबर थाना सहित अन्य थानो में हाल ही में हुई बदलाव बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए किये गये है। कई ऐसे पुलिस कर्मी जो काफी समय से एक स्थान पर पदस्थ थे उनका तबादला किया गया है । वहीं कई पुलिस कर्मियों को सायबर थाना व अन्य स्थानों पर पदस्थ कर बेहतर कार्य करने का अवसर दिया गया है।
मुख्य मार्गो सहित भीतरी इलाकों में रात्रि गश्त पर जोर
एसपी ने चर्चा के दौरान बताया कि सभी पेट्रोलिंग टीम कों स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि रात्रि गश्त को और बेहतर किया जाये मुख्य मार्गो के अलावा भीतरी वार्डो की गलियों, चौक चौराहो सहित संदिग्ध इलाकों में भी नियमित पेट्रोलिंग हो ताकि पुलिस की मौजूदगी स्पष्ट हो।
34 शहीदों के नाम पर होगा स्कूलों की नामकरण
एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने बताया कि पिछले वर्षो में ड्यूटी के दौरान अनेक पुलिस कर्मी मुठभेड़़ या अन्य घटनाओ में शहीद हुए है अब इन शहीदों के नाम पर स्कूल, अस्पताल व खेल मैदान का नामकरण करने की तैयारी की जा रही है। 34 शहीद जवानों में से 26 नामों पर पंचायतों से प्रस्ताव पास हो गया है। जबकि 8 नामो पर असहमति है। ऐसे में इन नामों के नामकरण हेतु अन्य भवनों के लिए प्रस्ताव किया जा रहा है।
नक्सल प्रभावित रहे इलाकों की पुलिसिंग की एसपी स्वयं करती है मॉनीटरिंग
इस वर्ष 31 मार्च को छग प्रदेश नक्सल मुक्त हो चुका है। इसके पश्चात भी सालों तक नक्सल साय में रहे प्रभावित क्षेत्रो की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इन इलाकों में बेहतर पुलिसिंग जिला पुलिस के लिए चुनौती रही है। ऐसे में एसपी स्वयं इन नक्सल प्रभावित रहे इलाकों की पुलिसिंग की मॉनीटरिंग करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!