Uncategorized

धर्मांतरण पर सख्ती और श्री गणेश प्रतिमाओं के शास्त्रसम्मत स्वरूप की मांग

हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


धमतरी। हिन्दू जागरण मंच, धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पाण्डेय को जिले में छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्र्य अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, धर्मांतरण संबंधी प्राप्त शिकायतों एवं संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष जांच कराने तथा आगामी श्री गणेश महोत्सव में भगवान श्री गणेश जी के शास्त्रसम्मत मूल स्वरूप की प्रतिमाओं के निर्माण एवं स्थापना सुनिश्चित कराने संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्र्य अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रलोभन, भय, दबाव अथवा अन्य अवैध माध्यमों से किए जाने वाले धर्मांतरण के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद , जिला सहसंयोजक डाकेश्वर साहू, चित्रेश साहू, प्रतीक सोनी, सनत साहू, जिला आयाम प्रमुख सत्यम सिन्हा एवं कुरूद खंड संयोजक संस्कार साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!