काशी जैसा नजारा धमतरी में, मां गंगा चित्रोत्पला महानदी की महाआरती

धमतरी। धमतरी में पहली बार रुद्रेश्वर महादेव मंदिर घाट में गंगा आरती बनारस के तर्ज पर किया गया।जिसमें सात पंडितों के द्वारा एक ही समय पर और एक ही मंत्र पर महानदी चित्रोत्पला की आरती शुरू की गई। इस गंगा आरती में धमतरी ही नहीं आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भक्तों का उत्साह देखते ही बन पड़ा।शाम 5 बजे से ही भक्त महा आरती में शामिल होने पहुंचने लगे थे। सावन माह के पहले सोमवार में रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। जब वाराणसी में मां गंगा की आरती की तर्ज पर धमतरी में युवा ब्रिगेड व रुद्रेश्वर मंदिर समिति द्वारा महानदी की आरती का आयोजन किया गया। इसे देखने श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पड़ी थी। विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, नीलम चंद्राकर,दीपक लखोटिया,विशु देवांगन देवांगन सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।आयोजन कर्ता युवा ब्रिगेड के सदस्यों ने बताया कि महानदी रुद्रेश्वर घाट में पहली बार गंगा आरती का प्रयास किया गया है। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि ऐसी कार्यक्रम की कल्पना किसी ने नहीं की थी रुद्रेश्वर कॉरिडोर की बात जो कहा जा रहा है।उसमे गंगा आरती भी शामिल है और एक अच्छी पहल बनारस वाराणसी के तर्ज पर महानदी तट पर देखने को मिला है। पंडित दक्ष उपाध्याय ने बताया कि जिस तरह से बनारस में लाइव आरती का गायन होता है और गंगा की आरती की जाती है ठीक उसी तरह महानदी तट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें 7 पंडित सहित सहयोगी पंडितों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। पंडित दक्ष उपाध्याय ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में पहली बार धमतरी जिले में रुद्रेश्वर घाट पर बिना रिकॉर्डिंग के गंगा महा आरती लाइव किया गया।
