सोनकर समाज भवन में विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन, महापौर, जनप्रतिनिधि व समाजजन रहे मौजूद

धमतरी। विंध्यवासिनी वार्ड स्थित सोनकर समाज भवन में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा अध्यक्षता संतोष सोनकर अध्यक्ष सोनकर समाज अति विशिष्ट अतिथि सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन विशिष्ट अतिथि विजय मोटवानी लोक निर्माण विभाग प्रभारी प्रभारी पवन गजपाल भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष, दीपक सोनकर नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश सोनकर जल विभाग प्रभारी, ईश्वर सोनकर पार्षद के गरिमामय आथित्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। महापौर रामू रोहरा द्वारा महापौर निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपए की राशि से शेड निर्माण टाइल्स फिटिंग प्रवेश द्वार सौंदरीकरण एवं विविध कार्यों का भूमि पूजन किया गया जिसमें सोनकर समाज के सचिव हेमंत सोनकर कोषाध्यक्ष प्रीतराम सोनकर सह सचिव उमेश सोनकर अंकेक्षक राम किशन सोनकर उपाध्यक्ष रामेश्वर सोनकर सलाहकार धनीराम सोनकर नरेश सोनकर जीवन सोनकर लखन सोनकर लक्ष्मण सोनकर महिला प्रकोष्ठ श्रीमती अनीता सोनकर श्रीमती रुक्मणी सोनकर डॉक्टर सरिता सोनकर श्रीमती सीमा सोनकर श्रीमती चंचल सोनकर आदि की उपस्थिति रही।
