Uncategorized

रत्नाबांधा स्थित पंचमुखी हनुमान नगर में पशुपतिनाथ मंदिर में दीपक ठाकुर एवं सहयोगियों द्वारा की गई विशेष पूजा


धमतरी। रत्नाबांधा ग्राम स्थित पंचमुखी हनुमान नगर के प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धा, आस्था एवं सनातन परंपराओं के अनुरूप एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भगवान पशुपतिनाथ का पंचामृत अभिषेक, भव्य श्रृंगार, विधिवत पूजन, आरती एवं हवन सम्पन्न हुआ। अनुष्ठान के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान पशुपतिनाथ की महिमा का वर्णन करते हुए अवगत कराया गया कि भगवान पशुपतिनाथ भगवान शिव के करुणामय एवं समस्त प्राणियों के रक्षक स्वरूप हैं। दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं सामाजिक एकता के संवर्धन का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं हवन की पूर्णाहुति के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूजा में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद,चित्रेश साहू, सत्यम सिन्हा, जतिन,सौरभ सोनी, लक्ष्मी सोनी, चैतन्य, दिग्विजय, डोमेन,विकास एवं अभिषेक एवं पुरोहित राजेश दुबे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!