Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण भाजपा कार्यकर्ता की पहचान - महापौर रामू रोहरा

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी आमदी मंडल द्वारा ग्राम खरतुली स्थित साहू समाज भवन में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं मंडल मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा रहे। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण को समर्पित आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि भाजपा की राजनीति का मूल आधार सेवा, संगठन और राष्ट्रहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता उनके सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी का रूप देने का आह्वान किया।

मंडल मासिक बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर की गतिविधियों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार पटेल जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा, श्यामा साहू मंडल सहप्रभारी, ज्योति साहू अध्यक्ष नगर पंचायत, हेमंत माला पूर्व अध्यक्ष, अनिल तिवारी महामंत्री, कोमल देवांगन महामंत्री आमदी मंडल, धनेश्वरी साहू जिला पंचायत सदस्य, अग्रवाल साहू सभापति, उमानद कुंभकार सभापति, श्यामा साहू पार्षद, त्रिभुवन मटियारा पार्षद, नारायण मटियारा पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरा साहू, रोहित साहू, ओमेश यादव जिला महामंत्री भाजयुमो, मंडल अध्यक्ष देवेश साहू, महामंत्री योगेश साहू, जिनेंद्र पटेल, घासी सिन्हा, जागेश्वर साहू, व्यास नारायण साहू, टम्मन मरकाम एवं किरण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!