Uncategorized

आवारा कुत्तों से चिंतित सभापति मोटवानी ने आवश्यक क़दम उठाने निगम प्रशासन को दिये निर्देश

कुत्ते घातक होकर बन रहे आमजनता के लिए खतरा, नियंत्रण के लिए उठाए जाएंगे कारगार नुस्खे -: विजय मोटवानी

धमतरी- नगर निगम क्षेत्र में इन दोनों कुत्तों के आतंक से आम जनता परेशान है शासकीय अस्पताल में निरंतर कुत्ते के काटने से पीड़ित लोग रेबीज इंजेक्शन के लिए पहुंच रहे हैं इस समस्या से चिंतित नगर निगम के लोक निर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी द्वारा निगम प्रशासन को ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि अति शीघ्र कुत्तों के नियंत्रण हेतु संभव हर आवश्यक कारगर उपाय नगर निगम करते हुए शहर वासियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाया गौरतलब है कि श्री मोटवानी पूर्व भी अनेक अवसरों पर कुत्तों की इस गंभीर समस्या से जिला प्रशासन सहित नगर निगम प्रशासन को अवगत कराते हुए शहर के हित के साथ ही लोगों की सुरक्षा हेतु स्वयं आगे आए हैं वर्तमान में भी राज्य शासन के पशुधन विभाग द्वारा कुत्तों को नियंत्रित किए जाने हेतु नोडल अधिकारी सहित उनकी उपस्थिति के चिन्हाकन संबंधित निर्देश निगम सहित अन्य विभागों को दिया गया है जिसके लिए गंभीरता से पालन करने की बात विजय मोटवानी द्वारा कही जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!