Uncategorized

रुद्रेश्वर महादेव घाट में छठ पूजा की भक्ति में शामिल हुईं प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, व्रतधारियों के साथ की आराधना


धमतरी। लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर महानदी के पवित्र तट पर स्थित रुद्रेश्वर महादेव घाट परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू भी छठ पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने छठ महापर्व में पहुंचकर व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के साथ मिलकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रीमती साहू ने छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के साथ पूजा में सहभागिता निभाई और उनकी आस्था एवं समर्पण को नमन किया। महानदी के पावन तट पर छठी मैया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इस महापर्व को मनाया। इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है, यह पर्व हमें भगवान सूर्यदेव के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना करने की प्रेरणा देता है। छठ व्रतधारियों की अटूट श्रद्धा, कठिन तपस्या, संयम और समर्पण भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं को दर्शाते हैं। उन्होंने छठ पूजा के पावन अवसर पर समस्त व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकेश यादव, एल्डरमेन सीमा चौबे, एलडरमेन रितिका यादव, महिला मोर्चा रुक्मणी सोनकर, लता सोनी, पूजा मिश्रा उनके साथ रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!