Uncategorized

वूमेन फॉर ट्री: नगर पंचायत भखारा ने पौधे रोपे

प्रकृति सुरक्षित करने पौधों की देखभाल जरूरी - ज्योति हरख जैन


भखारा। पूरे राज्य में वूमेन फॉर ट्री योजना के तहत पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। शनिवार को नगर पंचायत भखारा भठेली में इस योजना का शुभारंभ अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद गण छबि लाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, भूपेंद्र यादव, सहित कर्मचारी गण योगेश साहू, चोवा ढीढी, शेखर सिन्हा, पुरनेश्वर साहू,शोभा साहू, मीना निषाद सहित स्वच्छता समूह द्वारा किया गया। इस योजना के तहत मुक्तिधाम के पास, आसपास के जगह में पौधरोपण का कार्य शुरू किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ावा देना और प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की अपेक्षा अनुरूप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। राज्य शासन द्वारा नगर पंचायत भखारा भठेली क्षेत्र में कुल 355 पौधे रोपित करने के लिए लक्ष्य मिला था जिसके तहत पहले दिन ही लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया है। राज्य शासन द्वारा इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तिथि निर्धारित की गई है थी। इस अवसर पर ज्योति हरख जैन ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, छाया, फल, जल संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा प्रदान करते हैं। यदि पेड़ न हों तो न जीवन रहेगा, न ही प्रकृति का संतुलन। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाले कल में एक बड़ा वृक्ष बनेगा और समाज को जीवनदायिनी छाया व ऑक्सीजन देगा। इसलिए केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!