अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, न्याय और सामाजिक सद्भाव के महत्व पर हुई चर्चा

कुरुद। अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरूद राधेश्याम ध्रुव तथा प्रथम एवं द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश रजत कुमार निराला एवं नीलेश बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई लडऩे वाले अधिवक्ताओं का जीवन दीपक के समान है। जिस प्रकार दीपक स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में उजाला फैलाता है, उसी प्रकार अधिवक्ता भी अपने ज्ञान, कर्म और समर्पण से समाज में न्याय एवं जागरूकता का प्रकाश फैलाने का कार्य करते हैं। संघ के संरक्षक एलपी गोस्वामी ने दीपावली के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, भक्ति और कर्म के समन्वय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। समारोह को अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र साहू, आईएस परमार, बीडी साहू, ओमप्रकाश चंद्राकर, गुणवंत सोलंके, धमतरी संघ के सदस्य बसंत जैन, नरेश डिंगरे एवं वरिष्ठ महिला अधिवक्ता ममता सोनकर ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सचिव यशवंत साहू सहित एनेंद्र साहू, सूरज प्रकाश लांबा, मनहरण भारद्वाज, हेमंत निर्मलकर, थानेश्वर तारक, श्याम शंकर चंद्राकर, रामखिलावन लहरी, महेंद्र चंद्राकर, जीवराम ध्रुववंशी, के.डी. जागेंद्र, दीपक साहू, गुलेश्वर साहू, तोष कुमार चक्रधारी, खिलेंद्र प्रताप साहू, खेमप्रकाश सोनवानी, ओमेश साहू, दिनेश ध्रुव, योगेंद्र साहू, टीआर सेन, गौकरण निर्मलकर, दिलीप साहू, फ्लेश निर्मलकर, जालम साहू, राकेश देवांगन, देवचरण साहू, नीतू तोड़ेकर, गुलेश्वरी तोड़ेकर, महेंद्र साहू, वर्षा साहू, राजेश साहू, तेजस्वी मार्कण्डेय, गुलेश्वरी साहू, थानेश्वर साहू, उसेंडी, नंदा, पूर्णिमा पैकरा, पटेल, प्रदीप साहू उपस्थित थे।
