Uncategorized

रैंप वॉक, दीप नृत्य के साथ लेडीज क्लब द्वारा मनाया गया दीपावली मिलन समारोह


धमतरी। लेडीज क्लब द्वारा दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक प्रतियोगिताओं, रैंप वॉक और सामूहिक दीप नृत्य ने उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भारती नायडू ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद क्लब की सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राजकीय गीत का गायन किया तथा विश्व शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। इस अवसर पर क्लब की संरक्षिका कामिनी कौशिक, संचालिका उषा गुप्ता, अध्यक्ष रचना नायडू, सचिव तनुजा सेन एवं कोषाध्यक्ष प्रतिमा दीवान मंचासीन रहीं। दीपावली मिलन के अवसर पर उषा गुप्ता एवं सबीना रिजवी ने तिलक लगाकर सभी सदस्यों का स्वागत किया। क्लब में शामिल हुए नए सदस्यों का भी अभिनंदन किया गया। इस दौरान उषा गुप्ता ने ममता साहू, नेहा खान, प्रभा यादव, निष्ठा तिवारी, वंदना शर्मा, मंजू गोस्वामी एवं रुपल सिंघल को क्लब की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कृष्ण झांकी, गणेश प्रतियोगिता एवं नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिमा दीवान को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं दीप डांस में गायत्री साहू एवं संगीता सिन्हा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने खूब सराहना बटोरी। उषा गुप्ता ने करवा चौथ एवं दीपावली पर आधारित धार्मिक हाउजी का रोचक आयोजन किया। करवा चौथ हाउजी में देवी ने प्रथम, रेनू खनूजा ने द्वितीय और संगीता सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपावली हाउजी में काजल प्रथम, आरती कौशिक द्वितीय एवं शिरीन हाशमी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सदस्यों के लिए आयोजित रैंप वॉक रहा, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद सदस्यों ने सामूहिक रूप से दीप नृत्य प्रस्तुत किया और समारोह के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। रचना नायडू एवं प्रतिमा दीवान ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संतोष लखोटिया को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान आगामी 18 नवम्बर को आंवला नवमी का कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई। समारोह में नीता अजमानी, रेनू खनूजा, सबीना रिजवी, शिरीन हाशमी, चंदा शर्मा, लीला शर्मा, हरजीत अजमानी, वीणा नायडू, प्रेमा चौधरी, साधना साहू, शुभ्रा गौर, आरती कौशिक, मंजू सेन, नीता रनसिंह, श्रद्धा कश्यप, शारदा साहू, सीमा हरदेल, पूनम सिंह, देविका साहू, अनीता साहू, संतोष लखोटिया एवं बबली राजोरिया उपस्थित रहे। आपसी सौहार्द, आत्मीयता और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया। उक्त जानकारी प्रेस सचिव माधवी शर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!