Uncategorized

पंचायती राज दिवस पर ग्राम सभाओं ने लिखी विकास की नई इबारत

ग्राम सभाओं के माध्यम से विकास और जनभागीदारी का सशक्त संदेश


धमतरी। पंचायती राज दिवस के अवसर पर धमतरी जिले में ग्राम लोकतंत्र का सशक्त स्वरूप देखने को मिला। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में 24 अप्रैल से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में पीएम आवास, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और ग्रामीणों से सुझाव लिए गए। मनरेगा के तहत जल संरक्षण, तालाब गहरीकरण, वृक्षारोपण और ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु नए प्रस्ताव पारित किए गए। बिहान समूह की महिलाओं ने आर्थिक स्वावलंबन और युवाओं ने डिजिटल साक्षरता व नशा मुक्ति का संकल्प लिया। कई गांवों में श्रमदान और प्लास्टिक मुक्ति अभियान भी चलाए गए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनभागीदारी को विकास की कुंजी बताया, वहीं सीईओ श्री ठाकुर ने पंचायतों के सशक्तिकरण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार कहा। धमतरी की यह पहल संगठित ग्रामीण समाज और समावेशी विकास का एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!