कलेक्टर जनदर्शन में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील निराकरण
अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

धमतरी। जिला मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने सभी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनदर्शन में नगर पंचायत भखारा के ग्राम भठेली निवासी मूलचंद बांधे ने भूमि व्यवस्थापन से जुड़ा आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम पंचायत बारना के तोरणलाल और मधुसूदन यादव ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम बोडऱा की श्रीमती भूपेश्वरी साहू ने आर्थिक सहायता की मांग की, जबकि रत्नाबांधा के सईद चौहान ने सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई। ग्राम करेली बड़ी के द्वारिका निषाद ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन नहीं मिलने की समस्या बताई। ग्राम पंचायत भंवरमरा के ग्रामीणों ने निस्तारी नाला में एनीकट निर्माण की आवश्यकता जताई। रिसाईपारा के असलम खान और रामपुर वार्ड धमतरी की श्रीमती ललिता, श्रीमती चंद्रिका सहित अन्य नागरिकों ने भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन सौंपे। इसके अलावा ग्राम कोसमर्रा के भूपेश साहू ने 220 केवी विद्युत लाइन के तहत वृक्ष कटाई और फसल क्षति के मुआवजे की मांग की। महात्मा गांधी वार्ड निवासी वृद्ध किशन यादव ने अपनी तीनों नातिनों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से छात्रवृत्ति देने का अनुरोध किया। ग्राम पंचायत परसुली के ग्रामीणों ने तटबंध से लगी घास भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
