भखारा नपं अध्यक्ष ज्योति जैन ने नगरवासियो से की निःशुल्क योग शिविर में सहभागिता की अपील

भखारा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत भखारा-भठेली एवं आयुष विंग स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक बिसाहू सिंह गौर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भखारा में आयोजित होगा।शिविर का समापन 21 जून 2026 (रविवार) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा। योग शिविर में योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने समस्त नागरिकों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। नियमित योग अभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।