Uncategorized

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कार्यशाला 22 को :नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने की शिविर का लाभ उठाने की अपील

भखारा- नगर पंचायत भखारा-भठेली द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेडी, पटरी एवं ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए विशेष जागरूकता एवं लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 22 जून 2026, सोमवार को सभा कक्ष, नगर पंचायत भखारा-भठेली में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने क्षेत्र के सभी पात्र रेडी, पटरी एवं ठेला व्यवसायियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी के आसान ऋण, समय पर भुगतान करने पर ब्याज अनुदान तथा डिजिटल लेन-देन पर अतिरिक्त प्रोत्साहन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यशाला में उपस्थित होकर व्यापारी योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों से इस अवसर का लाभ उठाने एवं कार्यशाला में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का निवेदन किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!