Uncategorized

बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन विधिवत संपन्न

ग्राम मुजगहन के सभी 4 बूथों में सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुने गए

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों संगठन महापर्व मना रही है। संपूर्ण सदस्यता अभियान अब समाप्ति की ओर है। पार्टी ने सदस्यता हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किया था वो लक्ष्य हासिल करने के बाद उसे और विस्तार दिया गया है। सदस्यता पूर्ण होने के साथ ही बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के धमतरी विधानसभा अंतर्गत आमदी मंडल के रत्नाबांधा शक्ति केंद्र के ग्राम मुजगहन के बूथ क्रमांक 99,100,101 एवं 102 में बूथ अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया विधिवत संपन्न कराई गई। निर्वाचन प्रभारी कविंद्र जैन ने ग्राम मुजगहन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बूथों के प्राथमिक सदस्यों की उपस्थिति में निर्वाचन संपन्न कराया। बूथ क्रमांक 99 के अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावक संतोष साहू ने ईश्वरलाल सेन का नाम प्रस्तावित किया। उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। इस प्रकार ईश्वर लाल सेन अध्यक्ष चुने गए। इसी प्रकार बूथ क्रमांक 100 में बूथ अध्यक्ष हेतु मुरारी सिन्हा सर्व सम्मति से चुने गए जिसके प्रस्तावक लखन सिन्हा बने। बूथ क्रमांक 101 से भूमेश कुमार साहू सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा इनके नाम का प्रस्ताव देवेश साहू ने रखा। बूथ क्रमांक 102 से विनोद कुमार साहू सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए इनके नाम का प्रस्ताव रूपचंद साहू ने रखा। इसी प्रकार प्रत्येक बूथ से इछअ 2 के नाम भी तय किए गए। सभी बूथों में 100 से अधिक प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं तथा बूथ की 25 सदस्यीय समिति का गठन भी अतिशीघ्र कर लिया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी राजकुमार तिवारी, खिलेश्वर साहू, अघनु साहू, डेरहाराम यादव, रामायण साहू, कुलेश्वर साहू, दुष्यंत साहू, कुंती साहू, गोपी साहू, नारायण सेन, चंचल सेन, ज्ञानिक राम साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!