Uncategorized

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युकां द्वारा जिला अस्पताल में किया गया फल वितरण व रक्तदान

धमतरी। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, छत्तीसगढ प्रभारी डा. पलक वर्मा, उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार धमतरी जिला युवा कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इसके तहत आज युवा कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होने मरीजों को फल वितरण किया। साथ ही रक्तदान कर जरुरतमंदो की मद्द की गई। इस दौरान विशेष रुप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, वांताजलि गोस्वामी, गीतराम सिन्हा, कुलेश्वर देवांगन सहित बड़ी संख्या में युकां कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!