Uncategorized

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंकिता रत्नेश मिश्रा को राष्ट्रीय सम्मान,

धमतरी- समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नोएडा की प्रतिष्ठित संस्था जीवन सेवा समिति द्वारा उन्हें चाणक्य लीडर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन समाजसेवियों को प्रदान किया जाता है, जो समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करते हैं।
श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शिक्षा में सहयोग करते हुए कई बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाया है। उनके इस प्रयास से कई छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिल रही है।
इसके अलावा श्रीमती मिश्रा ने जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दवाइयों की सहायता उपलब्ध कराकर भी मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है।
गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन्होंने समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्य भी किए हैं। सर्दियों के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे कार्यों के माध्यम से उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की सहायता की है। उनके इन प्रयासों की समाज में व्यापक सराहना की जा रही है।इस उपलब्धि पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
महापौर ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में किया गया कार्य सबसे बड़ा और पुण्य कार्य होता है। उन्होंने कहा कि अंकिता मिश्रा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।महापौर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी तरह समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करती रहेंगी और जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रहेंगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!