Uncategorized

मातृशक्तियों के साथ रंजना साहू ने देखा फाइनल मैच,विश्वकप विजेता बनने पर दी बधाई

धमतरी- भारतीय क्रिकेट टीम पुनः टी-ट्वेंटी के विश्व कप विजेता बनने पर पूरे देश में उत्साह और गौरव का माहौल है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने क्षेत्र की मातृशक्तियों के साथ बैठकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए फाइनल मुकाबले को देखा और भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मैच के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज की, उपस्थित मातृशक्तियों ने तालियां बजाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण है, भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने अद्भुत प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और मजबूत टीम भावना से विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है, यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों के सपनों, विश्वास और देशभक्ति की भावना की जीत है, भारतीय खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और अनुशासन के साथ खेलते हुए विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है, वह हर भारतीय के लिए गौरवशाली क्षण है, देश का हर युवा इन खिलाड़ियों से सीख लेकर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!