Uncategorized

मच्छरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान, निरंतर दवा छिड़काव की हो रही मांग


धमतरी। बढ़ते मच्छरों के आतंक ने लोगो को परेशान करना शुरु कर दिया है। ऐसे में फागिंग मशीन एवं अन्य माध्यम से दवा छिड़काव की मांग उठने लगी है। प्रहलाद कुमार, खेमचंद, सूरज कुमार आदि ने बताया कि गर्मी धीरे धीरे दस्तक देने लगी है। इससे मौसम परिवर्तन होने से मच्छर भी तेजी से पनप रहे है। इसके आतंक से हटकेशर शीतला पारा रामसागर पारा सोरिद दानीटोला जोधापुर सुभाषनगर, जालमपुर मकेश्वर वार्ड सहित अन्य वार्डवासी एवं नया बस स्टैण्ड के लोग भी परेशान है। शाम होते ही इन मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। इससे घर के बाहर एवं आंगन में बैठना मुश्किल हो जाता है। और तो और मच्छरों पर मच्छर रोधी क्वाइल, अगरबत्ती भी बेअसर साबित होने लगी है। यदि जल्द इस ओर ठोस कदम नही उठाया गया तो स्थिति और भयावह होने के आसार है। इसे देख फागिंग मशीन से दवा छिड़काव के अलावा नालियों में भी मच्छर रोधी छिड़काव कराने की मांग निगम प्रशासन से की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!