विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयासों से 14 गांवों को अधोसंरचना विकास हेतु मिली 1 करोड़ की स्वीकृति

कुरुद। पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों से कुरूद विधानसभा क्षेत्र के 14 गांवों को अधोसंरचना विकास की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत लगभग 1 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए सरकार ने क्षेत्र के ग्रामीण जीवन को मजबूत आधार देने का कार्य किया है। इन 14 विकास कार्यों में सीसी सड़कों, सामुदायिक भवन, रंगमंच व शेड निर्माण जैसी ज़मीनी ज़रूरतों को प्राथमिकता दी गई है। स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड जीजामगांव 7.80, सामुदायिक भवन मोंगरा 6.50, सीसी रोड कातलबोड 5.20, सामुदायिक भवन मूरा 6.50, सीसी रोड भेंडरका 7.80, सीसी रोड सेन्हाभांठा 25.20, सामुदायिक भवन परसवानी 6.50, सीसी रोड कचना 7.80, सीसी रोड हंचलपुर 7.80, सामुदायिक भवन सिवनीकला 6.50, सामुदायिक भवन भुसरेंगा 6.50, रंगमंच निर्माण मंदरौद 4, शेड निर्माण चटौद 15, सामुदायिक भवन भाठापारा वार्ड क्र.14, कठौली 6.50 लाख रूपए शामिल है। इन विकास कार्यों से एक ओर ग्रामीणों को पक्की सड़कों और सामुदायिक भवनों की सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर रंगमंच और शेड निर्माण से सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन, पंचायत बैठकें, विवाह समारोह और जनसमूह कार्यक्रम गरिमा के साथ सम्पन्न हो सकेंगे। इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए ग्रामीणों ने विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है।