Uncategorized

जगन्नाथ मंदिर का पुरी मंदिर की तर्ज पर होगा जीर्णोद्धार, ओडिशा के आर्किटेक्ट बनाएंगे डिजाइन


धमतरी। मठ मंदिर चौक स्थित महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार किए जाने का निर्णय वहां के जगदीश मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा लिया गया है। यह मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक होकर गौरवशाली धर्म, इतिहास एवं संस्कृति की धरोहर को अपने में समाहित किया हुआ है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष यहीं से महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र की रथ यात्रा राष्ट्रीय गौशाला अपने ननिहाल के लिए निकलती है। इस वर्ष रथ यात्रा का 107 वां वर्ष था जिसमें आस पास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। जगदीश मंदिर धमतरी को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तर्ज पर आर्किटेक्ट को बुलाया गया है। वही के कारीगरों की देखरेख में इस निर्माण को अमलीजामा पहनाने का निश्चय किया गया है। जगदीश मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर रायपुर उत्तर विधायक एवं जगन्नाथ मंदिर रायपुर के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा धमतरी पहुँचे, जहां जगदीश मंदिर के ट्रस्टीगण और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुरंदर मिश्रा विधायक, प्रसिद्ध आर्किटेक्ट डॉ. अशोक दुबे, धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा, एसडीएम पियूष तिवारी के साथ जगदीश मंदिर के ट्रस्टीगण एवं पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर का अवलोकन कर जीर्णोद्धार की रूपरेखा, डिज़ाइन पर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गयी। विगत दिवस मंदिर ट्रस्ट की बैठक में डॉ. हीरा महावर को मंदिर जीर्णोद्धार का संयोजक बनाया गया था। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी बालकृष्ण शर्मा जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सह-सचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टीगण श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल सीए, बिपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, अनिल मित्तल, आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल, रविकान्त अग्रवाल, दिलीप सोनी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!