Uncategorized
भखारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा हेतु भरत नाहर ने भेंट किया व्हीलचेयर
राहुल गांधी के जन्मदिवस व स्व. मानक लाल नाहर की स्मृति में सौंपा व्हीलचेयर

भखारा। सांसद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर व स्व. मानक लाल नाहर की स्मृति मे उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी व पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा भरत नाहर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा के डॉक्टर गौरव बंगानी को अस्पताल में मरीजों के उपयोग हेतु व्हीलचेयर भेंट किया। उक्त अवसर पर. कांग्रेस जन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि भरत नाहर सहित सम्पूर्ण नाहर परिवार भखारा भठेली क्षेत्र में सेवा भावी कार्यो के लिए जाने जाते है। स्व. मानक लाल नाहर भी जीवन पर्यन्त सामाजिक व धार्मिक कार्यो में सक्रिय व समर्पित रहे। उनसे प्रेरणा लेकर पुत्र भरत नाहर भी इस सेवाभावी कार्यो को निरंतर आगे बढ़ा रहे है।

