Uncategorized

योग संगम एवं हरित योग का नेहरू गार्डन योग केंद्र में उत्साहपूर्ण आयोजन

स्वस्थ रहना और प्रकृति से जुड़ाव रखना, आज के जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है - निगम आयुक्त प्रिया गोयल


धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के पास सिविल लाइंस स्थित नेहरू गार्डन योग केंद्र में योग संगम और हरित योग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक निकिता धरमगुड़ी और उत्तरा सिंह गौतम द्वारा गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं उद्गीत प्राणायाम के साथ की गई। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने सूक्ष्म व्यायाम, संधि संचालन, सूर्य नमस्कार, प्रज्ञा योग, कटिआसन और ताली योग के माध्यम से शरीर व मन को सशक्त किया। विशेष आकर्षण रहा हरित योग— जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के मदनमोहन खंडेलवाल और गोपाल शर्मा सहित 55 से अधिक प्रतिभागियों ने एक-एक पौधा लेकर पर्यावरण चेतना के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पी.सी. सार्वा, इंजीनियर नमिता नागवंशी, पार्षद योगेश लाल, चक्रधर सिंह यादव, डिगेश शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों का योग केंद्र द्वारा श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। जननी सेवा संस्थान के अध्यक्ष शेषनारायण गजेन्द्र ने इस अवसर पर योग के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सरिता दोशी ने सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुलेखा जोशी, भावना यादव, गोविंद कोसरिया, संगीता मानिकपुरी, रीना मानिकपुरी, घनश्याम ध्रुव, मनमोहन दास मानिकपुरी, डिगेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, गुरमीत कौर, चक्रधर यादव, वंदना शर्मा, परी ध्रुव, रामेश्वरी देवांगन देविका देवांगन , मधु जोशी, मीना शर्मा सहित अन्य नागरिकों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!