राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव ने की धमतरी जिले में चल रहे स्काउटिंग कार्यक्रम की समीक्षा हेतु की भेंट, मुलाकात

धमतरी । राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने धमतरी जिले में चल रहे स्काउटिंग कार्यक्रम की समीक्षा हेतु भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन धमतरी रेस्ट हाउस में किया गया। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त ने धमतरी जिले में चल रहे स्काउटिंग कार्यक्रम की बारीकी से जानकारी ली और सभी पदाधिकारी और स्काउटर गाइडर को बधाई भी दी। साथ ही नया रायपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जंबूरी और प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के बारे में जानकारी दिया गया । यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें रोवर रेंजर का प्रथम जंबूरी का आयोजन होने जा रहा है जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है । इस जंबूरी की तैयारी 2 माह पूर्व किया जाएगा जिसमें आसपास के जिले रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, महासमुंद, गरियाबंद , दुर्ग, राजनांदगांव के रोवर रेंजर को तैयारी हेतु सेवा कार्य करने हेतु निवेदन किया गया । जिससे जंबूरी की तैयारी किया जा सके और तय समय पर जंबूरी का आयोजन किया जा सके । जिसमें जिले के चेतन हिंदुजा जिला मुख्य आयुक्त, गणेश प्रसाद साहू जिला अध्यक्ष, भगत यादव जिला कोषाध्यक्ष, कृष्णा राम साहू, गजानंद साहू, जितेंद्र कुमार साहू, वनिता मगर, यशोदा सोनकर जिला उपाध्यक्ष, ज्योति मगर, डी के साहू जिला सचिव, संयुक्त सचिव रजनी जगताप, टी पी पांडे सहसचिव, डीओसी स्काउट नेमलाल गंगेले, डीओसी गाइड हीना भेंसले, डीटीसी स्काउट जीवनलाल साहू, डीटीसी गाइड शशि बंसोर,देवी भूमिका साहू कथा वाचक, सोहनलाल साहू, योगिता कंवर, मंजूषा साहू , हेमंत साहू, नूतन साहू, रोवर हीरेंद्र साहू कुणाल खरे, आदि उपस्थित रहे।
