Uncategorized
दंतेल हाथी ने डांगीमाचा मे एक झोपडी को किया धराशयी, वन विभाग द्वारा हाथी की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर

एक दंतेल हाथी द्वारा धमतरी वन परिक्षेत्र मे लगातार विचरण किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार गुरुवार की रात्रि हाथी ने ग्राम डांगीमाचा मे बने एक ग्रामीण की झोपडी को तोड़ दिया हालांकि उक्त घटना मे किसी क़े आहात होने की सूचना नहीं है. झोपडी तोड़े जाने की सूचना पर वन विभाग क़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. बता दे हाथी की गतिविधियों पर वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है. साथ ही खतरे की आशंका को देखते हुए प्रभावित ग्रामो मे सुरक्षा हेतु मुनादी भी कराई जा रही है.

