Uncategorized

छत्तीसगढ़ की जेलों में 272 महिला सहित कुल 2397 बंदी रख रहे नवरात्रि का उपवास

छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में परिरुद्ध बंदियों को नवरात्रि पर विशेष सुविधाएं दी गयी हैं. जिससे जेल मे भक्तिमय माहौल बना हुआ है.छत्तीसगढ़ की जेलों में 272 महिला सहित कुल 2397 बंदी नवरात्रि का उपवास रख रहे हैँ.
मिली जानकारी क़े अनुसार रायपुर संभाग की जेलों में कुल 1140 बंदियों (1070 पुरुष, 70 महिला) द्वारा उपवास रखा गया है.दुर्ग संभाग की जेलों में कुल 243 बंदियों (204 पुरुष, 39 महिला) द्वारा उपवास रखा गया है।बिलासपुर संभाग की जेलों में कुल 407 बंदियों (296 पुरुष, 111 महिला) द्वारा उपवास रखा गया है।सरगुजा संभाग की जेलों में कुल 361 बंदियों (336 पुरुष, 25 महिला) द्वारा उपवास रखा गया है।बस्तर संभाग की जेलों में कुल 246 बंदियों (219 पुरुष, 27 महिला) द्वारा उपवास रखा गया है।जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपवास हेतु आवश्यक सुविधाएं व आहार उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी प्रकार पवित्र रमजान माह क़े दौरान भी कई मुस्लिम बंदियों ने रोजा रखा अपनी इबादत पूरी की थी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!