दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन ,मेजर ध्यानचंद को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी मुख्य परिसर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो सकारात्मकता और उत्कृष्टता की भावना का प्रतीक है। भारतीय खेल जगत में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
छात्रों द्वारा मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों एवं खेल जगत में उनके योगदान पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने खेलों के महत्व के साथ-साथ अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और खेल भावना के महत्व को भी रेखांकित किया।
इस विशेष सभा ने सभी के बीच प्रेरणा और उत्साह का संचार किया तथा यह संदेश दिया कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसी अवसर पर विद्यालय के लिए गौरव की बात रही कि हमारे छात्र/प्रतिभागी अक्षयांश कुमार ने जांजगीर-चांपा में आयोजित “जांजगीर देव कप ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026” में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने काता एवं कुमिते स्पर्धा में प्रतिभागिता की और अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।