सदगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का चालीहा महोत्सव 9 जून से 19 जुलाई तक
40 दिन भक्ति, संयम-साधना, सदाचार सेवा सद्भाव,भजन कीर्तन सत्संग-प्रवचन के अनुपम संगम से स्वामी टेऊँराम महाराज की स्मृति में सजेगा आध्यात्मिक दरबार

आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज जन्म तिथि :- 6 जुलाई सन 1887 विक्रम संवत 1944 के आषाड़ मास के शुक्ला पक्ष की सिंधी तारीख 4 तिथि षष्ठी सिंधी हिंदू समाज के एक महान संत, ब्रह्मज्ञानी और आध्यात्मिक धारा प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक जो अविभाजित भारत के सिंध प्रदेश के हैदराबाद के खण्डू गाँव में जन्मे जिन्होंने’सतनाम साखी’ का मंत्र दिया और पूरे देश एवं विदेश में सनातन धर्म, प्रेम और मानवता का प्रचार किया आत्म ज्ञान प्रदान कर परोपकार के भावों को जगाया सेवा एवं सत्संग के लिये प्रेरित किया ऐसे महान सन्त शिरोमणी आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊॅंराम जी महाराज के 140 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित चालीहा महोत्सव का 40 दिवसीय महापर्व दिनांक 9 जून को प्रारम्भ हो रहा है जो 19 जुलाई को आचार्य जी के अवतरण दिवस तक जारी रहेगा महोत्सव की पूर्णाहुति 15 जुलाई से 19 जुलाई तक पंच दिवसीय जन्मोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ 19 जुलाई को होगी.
चालीहा महोत्सव के दौरान 15 जून से 19 जून तक आचार्य श्री का पंच दिवसीय 85वाँ वर्सी उत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा अवतारी पुरुष आचार्य श्री का अमरापुर से आगमन एवं प्रस्थान दोनों उसी तिथि एवं माह में हुआ था अल्प आयु 55 वर्ष में अमरापुर प्रस्थान हुआ चुंकि जन्म पुरुषोत्तम मास में हुआ था इसलिए 30 दिन का अंतर अनुभव होता हैं.
समाज को सुसंस्कारों से परिपूर्ण अनुशासित जीवन जीने की मिलेगी प्रेरणा
चालीहा महोत्सव में 9 जून से 19 जुलाई तक प्रतिदिन रात्रि 9.30 बजे से 10.30 बजे तक भजन कीर्तन सत्संग एवम् आचार्य श्री का स्वामी टेऊॅंराम चालीसा का पाठ किया जाएगा चलीहा महोत्सव के 40 दिन तक सभी गुरुभक्तों को श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में सुबह एवं रात्रि दोनों समय नित्य नियम पूर्वक पाठ में हिस्सा लेकर एवं कोई न कोई एक शुभ कर्म जैसे प्रतिदिन गुरुमहाराज जी के समक्ष दीप जलाकर आराधना करना, 40 दिन तक यथा सम्भव कोई न कोई एक परोपकार का कार्य करना, सबसे मीठा बोलना,क्रोध न करना, निंदा न करना किसी का भी अहित नहीं करना मांसाहार मदिरापान का त्याग करना आदि इस प्रकार व्रत नियम जितना हो सके पालन करना चाहिए.
महोत्सव के प्रारम्भ के प्रथम दिवस के चालीसा पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ 9 जून दिन मंगलवार को रात्रि 9.30 बजे से 10.30 बजे तक स्वामी टेऊॅंराम स्वामी टेऊॅंरामनगर में स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में गुरु बाबा के सेवादारी गुरुभक्त परिवार के सेवकराम,महेशकुमार एवं मनोजकुमार माखीजा तीनों भाइयों के द्वारा मिलकर आयोजित किया गया है. उक्त जानकारी चंदुलाल जसवानी अध्यक्ष पूज्य सिंधी पंचायत धमतरी ने दी है.
