Uncategorized

पिछले चार वर्षों में धमतरी पुलिस की गांजा पर सबसे बड़ी कार्यवाही: 2.60 करोड़ के गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

मुख्य तस्करों के साथ पायलटिंग कर रहे स्विफ्ट चालक एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप चालक भी गिरफ्तार, संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में बड़ी सफलता, महज 6 सप्ताह में गांजा तस्करों पर लगातार सातवां बड़ा प्रहार, अंतर्राज्यीय नेटवर्क की कमर टूटी

पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने आज एसपी कार्यालय मे प्रेस वार्ता लेकर गांजा तस्करी का खुलासा किया.एसपी ने बताया कि अर्जुनी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महेन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी -04-क्यू एच -0834 एवं एक मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी -04-क्यू ए -3116 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर चारामा से धमतरी की ओर परिवहन किया जा रहा है.जिसकी सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एसपी धमतरी द्वारा सीएसपी धमतरी को नाकाबंदी करने के लिए निर्देशित किया गया।जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रिय होकर क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित रणनीति बनाकर संदिग्ध वाहनों की सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आगे पीछे से घेराबंदी कर श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास पकड़ा गया।
वाहन की तलाशी के दौरान महेन्द्रा पिकअप में रखी 13 प्लास्टिक बोरियों एवं स्विफ्ट कार में छिपाकर रखे गए पैकेटों सहित कुल 96 पैकेटों में 490.818 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 45 लाख ,40,900 रूपये आंकी गई है। मौके पर पुलिस ने 4 आरोपियों एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियो मे नौशाद खान पिता मुन्ना खान (29 वर्ष), मूल निवासी ग्राम बरनावा, थाना बिनोली,जिला बागपत (उ.प्र.), वर्तमान निवासी जगदलपुर,करण साहू पिता मनोज कुमार साहू 22 वर्ष निवासी ग्राम बोरिया अंतरामार्ट गली नम्बर 4 अक्षर विहार थाना टिकरापारा रायपुर,मोह० शादिक पिता मोह० यूनुस खान 30 वर्ष निवासी गोकुलनगर टिकरापारा रायपुर, हिमांशु साहू पिता भोज राम साहू 20 वर्ष निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर व एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है.आरोपियों से490.818 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
कीमत लगभग 2,45,40,900 रूपये,1 मारूति स्विफ्ट कार कीमत लगभग 9,00,000,1 महेन्द्रा पिकअप वाहन
कीमत लगभग 5,00,000 रूपये,6 नग मोबाइल फोन,कीमत लगभग 1,35,000 रूपये,कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 2,60,75,900 रूपये यह धमतरी जिले में पिछले चार वर्षों में सबसे बड़ी गांजा जप्ती की कार्यवाही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों द्वारा जगदलपुर क्षेत्र से गांजा लाकर रायपुर एवं अन्य स्थानों में खपाने की तैयारी की जा रही थी।प्रेस वार्ता के दौरान ए एस पी शैलेन्द्र पाण्डेय सी एस पी अभिषेक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे.

*रात भर रही पुलिस की चौकसी*

बता दे कि धमतरी पुलिस को आधी रात मे गांजा तस्करी धमतरी से होने की सूचना मिली थी जिसके पश्चात् एसपी के मार्गदर्शन मे कई टीम द्वारा नाकाबन्दी की गई थी लेकिन अगले दिन रविवार को टीम ने श्याम तराई वनोपज नाका के पास टीम को सफलता मिली.जिससे इतनी बड़ी सफलता धमतरी पुलिस को मिल पाई.

*पुलिस टीम होंगे पुरस्कृत*

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने कहा कि पुलिस टीम ने बेहतर पुलिसिंग को अंजाम दिया. जिससे सफलता मिल पाई. इतनी बड़ी सफलता के बाद एसपी ने खुशी जताते हुए पुलिस टीम को इनाम देंने की घोषणा की.बता दे कि जगदलपुर से गांजा लोड कर धमतरी तक तस्कर पहुँच गए इस दौरान कई जिले कई थानो से होकर तस्कर गुजरे लेकिन सफलता धमतरी पुलिस को मिली

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!