Uncategorized

कुरुद नपं को विकसित नगर पालिका बनाने व कुरूद को समृद्ध निकाय बनाने सहित विकास के मिडडे पर सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय

अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर की उपस्थिति में नगर पंचायत कुरूद में परिषद की द्वितीय बैठक संपन्न

नगर पंचायत कुरूद में परिषद की द्वितीय बैठक संपन्न हुई. नगर को विकसित करने, नगर पालिका बनाने के दिशा में एवं कुरूद को समृद्ध निकाय बनाने के लिए कुरूद नगर पंचायत परिषद ने सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे 20 बिंदुओं वाले बैठक में 1 बिंदु पर अलग अलग विचार के बाद पूर्व निर्णय पर ही सबके सहमति से निर्णय कर सभी 20 बिंदुओं वाली कुरूद के विकास परख कार्यों के लिए निर्णय किया गया.बैठक में सर्व प्रथम अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहु सहित सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान किया गया, पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से 20 बिंदुओं वाली परिषद बैठक में नगर पालिका बनाने शासन द्वारा अधिसूचना की पुष्टि करने, नगर पंचायत भवन की चयनित जगह पर सभी सदस्यों द्वारा जमीन निरीक्षण किया गया जिसमें अधिकांश सदस्यों द्वारा मंडी के पास ही नगर पंचायत भवन बनाने की सहमति बनी, अध्यक्ष द्वारा आमजनों के मांग एवं कुछ पार्षद सदस्यों के द्वारा केनाल रोड चन्द्राकर भवन के सामने नगर पंचायत भवन के लिए मांग के अनुसार प्रस्ताव लाया गया था, किंतु सदस्यों द्वारा सहमति असहमति की स्थिति बन रही थी जिसमे अध्यक्ष द्वारा स्थल निरीक्षण कराने की बात कहीं गई पश्चात निर्णय लिया जाए सभी सदस्यों के निरीक्षण उपरांत अधिकतर सदस्यों द्वारा नई मंडी के पास नगर पंचायत भवन बनाने के लिए सहमति बनी फिर अध्यक्ष द्वारा नई मंडी वाली 3 एकड़ जमीन में ही नगर पंचायत भवन बनाने के लिये सीएमओ को आदेशित किया गया.परिषद मे बड़े नहर से 10 एमएलडी फिल्टर प्लांट लगाकर कुरूद, चर्रा रोड में बने शासकीय भवनों में पेयजल सुविधा देने, कुरूद , भखारा, मगरलोड जैसे शहरों में पेयजल व्यवस्था कराने जैसे महत्वपूर्ण बड़े निर्णय लेकर शासन को प्रस्ताव भेजने, तालाब सफ़ाई के लिए बड़ी मशीनें ख़रीदने प्रस्ताव भेजने एवं कुरूद के बालाजी कालोनी संचालक के बंधक प्लाट को निलामी कर कालोनी में विकास कार्य करने तथा नगर के अमृत बिहार कालोनी सहित अवैध कालोनियों में शासन द्वारा गाइडलाइन दर से परिषद द्वारा विभिन्न समझौता शुल्क लगाकर आम नागरिकों के लिए विकास कार्य कर मूलभूत सुविधाएं देने परिषद कीं सहमति बनी, न.प.राजस्व विभाग अनुसार प्राप्त आवेदनों मे ज़मीन-दुकानों का नामांतरण करने, सभी वार्डों में प्राप्त आवेदनों में जाति सत्यापित करने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.नगर विकास में सहयोग करने के लिए अध्यक्ष ने परिषद के सभी पार्षदों मे उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमारा नगर पूरे संभाग में सबसे बड़ा है और सर्व सुविधा युक्त नगर पंचायत का दर्जा लेकर शीघ्र ही पालिका बनने के दिशा में कार्य करते रहेगी, बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, उपाध्यक्ष देवव्रत साहू विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहू सभापतियों मे मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, पार्षदो में पूर्व उपाध्यक्ष मंजू साहू मनीष साहू उत्तम साहू उर्वशी चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, अर्जुन ध्रुव, राखी यमुना चन्द्राकर आदि शामिल हुए.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!