गुरु व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है- महापौर रामू रोहरा
भाजपा कार्यालय में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

गुरु पूर्णिमा पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, धमतरी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के पूर्व प्राचार्य श्री अनंत दीक्षित एवं पूर्व पी.टी.आई. श्री थिटे का सम्मान कर उन्हें उनके शिक्षा एवं समाज निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईकार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम महापौर रामू रोहरा, ओबीसी आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक इंदर चंद चोपड़ा तथा विधायक श्रीमती रंजना साहू महिलामोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू निगम सभापति कौशल्या देवांगन, जिलाउपाध्यक्ष कविंद्र जैन, विजय साहू हेमंत चंद्रकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु की महिमा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि गुरु जीवन का पथ प्रदर्शक होता है, जो व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी एवं ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
श्रीमती रंजना साहू एवं इंदर चंद चोपड़ा ने भी अपने विचार प्रकट किए और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे द्वारा किया गया।कार्यक्रम के संयोजक विजय साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

