Uncategorized

प्रभारी आयुक्त पीसी सार्वा ने कार्यालय समाप्त होने के ठीक पहले किया निरीक्षण

कार्यालयीन समय का ध्यान रखने सभी कर्मचारियों को मिली सख्त हिदायत, बिना अनुमति के नदारद अभियंता को थमाया नोटिस

नगर पालिक निगम धमतरी कार्यालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण प्रभारी आयुक्त पीसी सार्वा ने आयुक्त के निर्देश पर किया। शाम तकरीबन 5 :20 बजे प्रभारी कमिश्नर ने स्थापना शाखा के अधिकारी कर्मचारियों नोरज देवांगन के साथ विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण ठीक कार्यालय समाप्त होने के पहले किया गया। जिसमें लोक निर्माण विभाग, आवक जावक शाखा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा, स्वास्थ्य विभाग, जल विभाग, विद्युत विभाग, पेंशन शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा एवं अन्य सभी विभागों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। जो कर्मचारी बिना वजह अनुपस्थित थे उनके बारे में अन्य उपस्थित कर्मचारियों से भी पूछा गया। वहीं निरीक्षण के दौरान 1 उप अभियंता बिना कारण व बिना किसी सूचना के गायब थे। जिन्हे प्रभारी आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रभारी आयुक्त श्री सार्वा ने कुछ दिन पूर्व ही सभी अधिकारी कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने की हिदायत दी थी। निरीक्षण में अपने निर्धारित कार्यालय समय का ध्यान रखने कहा गया है और अवकाश में जाने के पूर्व विधिवत सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने भी कहा है। इसके बावजूद भी जिन कर्मचारियों ने लापरवाही दिखाई है उन्हें नोटिस दिया गया है। प्रभारी आयुक्त श्री सार्वा ने कहा कि समय-समय पर ऐसे ही औचक निरीक्षण किए जाएंगे। जो भी कर्मचारी बिना वजह से कार्यालय से गायब रहेगा उन पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और कार्यालय के कार्यों का संपादन करेंगे व कार्यालयीन समय प्रातः 10 से शाम 5:30 का ध्यान रखेंगे। बता दे कि आयुक्त विनय पोयाम कुछ दिन के अवकाश में है उन्होंने चालू प्रभार श्री सार्वा को दिया है तथा समय समय पर निरीक्षण करने भी कहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!