Uncategorized

बारिश की वजह से टला क्रिकेट ट्रायल्स:अब 5 एवं 6 सितम्बर को होगा

धमतरी जिला क्रिकेट संघ द्वारा मौसम विभाग की सूचना तथा 29 अगस्त की शाम से लगातार हो रही बारिश की वजह से 30 अगस्त को प्रस्तावित धमतरी जिले की अंडर-19 क्रिकेट टीम का ट्रायल्स कार्यक्रम, संशोधित करते हुए 5 सितंबर को प्रातः 10 बजे से पी.जी. कॉलेज धमतरी के क्रिकेट स्टेडियम में किया जावेगा । अंडर-19 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में 1.09.2008 कट ऑफ डेट नियत है ।

अंडर-14 एवं अंडर-16 क्रिकेट टीम का ट्रायल्स 6 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से पी.जी. कॉलेज धमतरी के क्रिकेट स्टेडियम में किया जावेगा । अंडर-14 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में 01.09.2008 से 31.08.2012 कट ऑफ डेट नियत है एवं अंडर-16 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में दिनांक 01.09.2011 से 31.08.2013 कट ऑफ डेट नियत है ।
अंडर-23 एवं सीनियर क्रिकेट टीम का ट्रायल्स 13.09.2026 को प्रातः 10 बजे से पी.जी. कॉलेज धमतरी के क्रिकेट स्टेडियम में किया जावेगा । अंडर-23 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में दिनांक 01.09.2004 से 31.08.2008 कट ऑफ डेट नियत है एवं सीनियर क्रिकेट टीम क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में 35 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाडी भाग ले सकते हैं। धमतरी जिला क्रिकेट संघ द्वारा धमतरी जिले के समस्त अंडर-14 से सीनियर वर्ग के खिलाडियों को अवगत कराया जाता है कि पी.जी. कॉलेज धमतरी के क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल में भाग लेने हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ है । उक्त जानकारी सकुश गुप्ता सहसचिव धमतरी जिला क्रिकेट संघ ने दी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!