Uncategorized

किसान एवं आम जनता का मुद्दा कांग्रेस क़े लिए कोई मायने नहीं रखता-घनाराम साहू

किसान नेता घना राम साहू ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 27 जनवरी को नेशनल हाईवे संबलपुर में सोसाइटियों में किसानों की धान विक्रय व समर्पण और सत्यापन को लेकर जो चक्का जाम किया गया है इसके पहले 16 जनवरी को किसान संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन एवं कलेक्टर घेराव इस मांग को लेकर किया गया था। लेकिन विपक्ष के ना कोई विधायक और ना ही इनका कोई जिम्मेदार पदाधिकारी किसानों को समर्थन देने पहुंचे। आज सिर्फ राजनीतिक पार्टी के नाम पर ही आंदोलन करेंगे? सच्चा किसान हितैषी होते तो उसी दिन किसानों को समर्थन देने पहुंच जाते हैं लेकिन किसानों का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के 35 विधायक होते हुए होते हुए किसान एवं आम जनता का मुद्दा इनके लिए कोई मायने नहीं रखता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!