आमापारा स्थित सिंधी धर्मशाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:विशेषज्ञ डॉक्टरो से उपचार का मरीजों ने उठाया लाभ
सरदार हर्षमीत सिंह अजमानी की स्मृति में एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन,वी वाय हॉस्पिटल रायपुर का रहा विशेष सहयोग

धमतरी – सरदार हर्षमीत सिंह अजमानी की स्मृति में एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में तथा वी वाय हॉस्पिटल रायपुर के विशेष सहयोग से आज आमापारा सिंधी समाज धर्मशाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया.जिसमें हास्पिटल के 85 लोगों की टीम उपलब्ध रही. सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर आयोजित हुआ । शिविर में ट्रॉमा एवं ऑर्थोपेडिक्स में डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, डॉ. आनंद जोशी, डॉ. श्रीधर राव, कैंसर रोग विभाग में डॉ. पीय्यू, प्रकाश सक्सेना, डॉ. अंकित सहाय, हृदय रोग डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, जनरल सर्जरी डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. सुबीर श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कर्नावत, जनरल फिजिशियन डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. एसएन पांडे, डॉ. विजय सेन, पेट रोग डॉ. अनुशा गुप्ता, किडनी रोग डॉ. सुनित चौधरी, चर्म रोग डॉ. रवि राव, स्त्री रोग डॉ. एश्वर्या गुप्ता, बाल एवं शिशु रोग डॉ. सौमित्र सिंह, मस्तिष्क रोग, ईएनटी डॉ. अनुपमा जोशी, छाती रोग डॉ. सिद्धार्थ पाटनवार और फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. विक्रम सिंह ने सेवाये दी.
सुबह से मरीजों की भीड़ शिविर का लाभ उठाने आयोजन स्थल पर पहुंची. और प्रदेश के ख्याति प्राप्त डॉक्टरो से उपचार व परामर्श लाभ लिया. बता दे शिविर मे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा भी पहुंचे और आयोजक टीम के प्रयासों को सराहा और इस प्रकार से सेवा भावी आयोजन के लिए शुभकामनायें दी.

