चेट्रीचंड्र महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा निकाली गई श्री बहिराणा साहिब की शोभायात्रा, बड़ी संख्या मे समाजजन हुए शामिल

आज चेट्रीचंड्र महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा सुबह 10 बजे श्री झूलेलाल मंदिर कोष्टपारा में आरती पल्लव अरदास करने के पश्चात स्कूटर रैली का आयोजन किया गया जो 12 बजे श्री झूलेलाल मंदिर से निकल कर गणेश चौक, सदर बाजार, रत्ना बांधा चौक होकर वापस श्री पूज्य पंचायत सिंधी समाज धर्मशाला में समापन हुई.उसके पश्चात धर्मशाला में श्री भंडारा साहिब का आयोजन किया गया जिसमें सिंधी समाज के अलावा शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए .शाम 4 बजे श्री झूलेलाल मंदिर में आरती पल्लव अरदास करके 5 बजे श्री बहिराणा साहिब की शोभायात्रा निकाली गई जो कोष्टपारा से निकल कर गणेश चौक सदर बाजार गोल बाजार होकर घड़ी चौक से वापस आमापारा में बनिया तालाब में महाआरती करके श्री बहिराणा साहिब की ज्योत का विसर्जन किया गया .उसके पश्चात आमापारा धर्मशाला में भंडारा साहिब का आयोजन किया गया इस पूरे कार्यक्रम में श्री पूज्य पंचायत सिंधी समाज,श्री झूलेलाल मण्डल, श्री समर्पण सिंधु सेवा समिति,श्री सिंध महिला संगठन,श्री झूलेलाल महिला मंडल के अलावा अन्य समितियों का सहयोग रहा. इस अवसर पर योगेश सोनू जसूजा, कार्य वाहक अध्यक्ष महेश रोहरा छत्तीसगढ़ सेंट्रल पंचायत कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्र लाल जसवानी राम चन्द्र वाधवानी किशोर चारवानी महेश रामरख्यानी अशोक वाधवानी पुरुषोत्तम वाशानी संतोष तेजवानी सुरेश वर्लयानी संजय मुंजवानी
अशोक चारवानी किशोर वाधवानी सोनू
राजा वाधवानी लक्ष्मण दास धामेचा हंसराज मुलवानी खेमचंद भोजवानी भगवान दास चावला वीधामल जी सुन्दरानी लक्ष्मण दास जी वाधवानी दरियाना मल वाधवानी मोहन लालवानी राजल दास तेजवानी राजकुमार वाधवानी महेश लच्छवानी अमर पिंजानी नरेश शामनानी
अशोक दुम्बानी मनीष जेठवानी विजय वाधवानी हीरा पंजवानी महेश पंजवानी
चरण मुंजवानी आसन दास जेठवानी
प्रकाश मूलवानी अमृत सुन्दरानी मुरली अंदानी रिंकू गोविन्दनी,देवा अंदानी विशाल सुंदरानी जग्गू केवलानी आदि उपस्थित रहे.