Uncategorized

IG राजनांदगांव रेंज बालाजी राव ने कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण किया

राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव ने कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण किया।उन्होंने पुलिस लाइन में परेड, उत्कृष्ट टर्नआउट का सम्मान, शस्त्र एवं संसाधनों का निरीक्षण तथा महिला बैरक का उद्घाटन किया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

थाना कोतवाली में अभिलेखों का निरीक्षण कर स्टाफ के साथ संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यों की समीक्षा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक ने अनुशासन, संवेदनशीलता, तकनीकी दक्षता एवं जनसेवा को आधुनिक पुलिसिंग का आधार बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित किया।कबीरधाम पुलिस द्वारा समर्पण, अनुशासन एवं टीमवर्क के साथ किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!