Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के हर घर मुनगा अभियान का किया उल्लेख – मोनिका ऋषभ देवांगन

भंवरमरा बूथ क्रमांक 228 में मन की बात का सामूहिक श्रवण हुआ.भाजपा गंगरेल मंडल के अंतिम छोर एवं धमतरी विधानसभा के अंतिम गांव ग्राम भंवरमरा के बूथ क्रमांक 228 में प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 138वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री जी के देशहित, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए इसे पोषण को बढ़ावा देने वाली जनभागीदारी की पहल के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कुपोषण के विरुद्ध देशव्यापी प्रयासों, पोषण माह तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी बात रखी।
इस अवसर पर गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की स्थानीय एवं जनभागीदारी आधारित पहल का मन की बात जैसे राष्ट्रीय मंच पर उल्लेख होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। हर घर मुनगा जैसे अभियान पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ परिवार और समाज को स्वस्थ बनाने में जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को प्रेरणा देता है। हमें भी अपने गांवों में पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के पश्चात बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, सरपंच श्रीमती झामीन बाई निषाद, उपसरपंच श्याम लाल निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष सागर निषाद, दलसिंह निषाद, शत्रुघ्न निषाद, बूथ अध्यक्ष दिनेश निषाद, पवन निषाद, मनहेर साहू, पंच पंचू राम निषाद, देवेंद्र साहू सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!