Uncategorized

वंशिता नाहर ने उत्तीर्ण की एमबीबीएस की परीक्षा, डाक्टर बनने पर दी जा रही बधाई एवं शुभकामनाएँ

दादा-दादी के सपने को किया साकार, नाहर परिवार व जैन समाज को किया गौरान्वित


धमतरी. धमतरी दवा निर्माता व संघ के आदर्श रहे स्व. अशोकचंद नाहर की पौत्री व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी समाजसेवी मनीष नाहर की पुत्री कु. वंशिता नाहर ने एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर, डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर ली है। कु. वंशिता ने नाहर परिवार व जैन समाज को गौरान्वित कर कीर्तिमान स्थापित किया है, इस उपलब्धि पर उन्हें व सम्पूर्ण नाहर परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है। डॉ वंशिता इस सेवा पद से अनेक गरीबों एवं मरीजों की निष्ठा भाव से, परामर्श प्रदान करे और धमतरी शहर का नाम रोशन करेंगी।
उल्लेखनीय है कि डॉ वंशिता नाहर ने अपने दादा स्व. अशोकचंद नाहर, दादी बसंती देवी नाहर के सपने को पूरा किया है। दादा-दादी के की इच्छा व सपना था कि उनके परिवार से कोई डाक्टर बने और मरीजों का बेहतर उपचार करें। वे इस कार्य को श्रेष्ठ व पुनित कार्य मानते थे। आज डा. वंशिता ने एमबीबीएस की उपाधि हासिल कर दादा-दादी के सपने को पूरा किया है। जिससे सम्पूर्ण नाहर परिवार में हर्ष का माहौल है। डॉ वंशिता के एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त करने पर विजय गोलछा, रमन लाल लोढ़ा, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, रतनलाल साखला, लूनकरण गोलछा, भंवरलाल छाजेड़, मदनलाल चौरडिय़ा, धरमचंद गोलछा, राजेश गोलछा, निर्मल बरडिय़ा, दीपक जैन, अमित जैन, आकाश गोलछा, प्रकाश चंद नाहर, सतीश नाहर, रानू डागा, निलेश लुनिया, मुकेश नाहर, नीरज नाहर, ज्ञानचंद लुनावत, विरेन्द्र गोलछा, राजकुमार चोपड़ा, दीपक चोपड़ा, योगेश गोलछा, खेमचंद गोलछा, दिनेश जैन, देशांत, आशीष जैन, पंकज कांकरिया, निलेश नाहर, गुड्डु कवाड़, अमित लोढ़ा, भरत नाहर सहित अनेक जैन समाजजनो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!