Uncategorized

गर्मी के मौसम में नहीं होगी पानी की किल्लत, गंगरेल सहित सहायक बांधो में है पर्याप्त पानी

गंगरेल सहित सोंढुर, दुधावा, माडम सिल्ली बांध में है 32 टीएमसी के करीब जल संग्रहण

नदी में जल बहाने फसल सिंचाई, पेयजल, निस्तारी, बीएसपी को पानी सप्लाई के बाद भी है पर्याप्त जल भराव

धमतरी। धमतरी जिले में स्थित बांधो की स्थिति इस साल गत वर्ष की तुलना में काफी अच्छी है। बांधो में पर्याप्त जल भराव है। जिससे गर्मी के मौसम में उत्पन्न होने वाले जल संकट से काफी हद तक राहत मिल पायेगी। ज्ञात हो कि गंगरेल बांध जल संग्रहण क्षमता के मामले में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। गंगरेल बांध की संग्रहण क्षमता 32.150 टीएमस है। लेकिन वर्तमान में बांध में 21.9 टीएमसी जल भराव है। जिसमें 5 टीएमसी डेड स्टोरेज के लिए लिए छोड़कर शेष 16.9 टीएमसी पानी उपयोगी है। इस प्रकार बांध में पर्याप्त पानी है। वहीं गंगरेल बांध के सहायक बांधो में भी पर्याप्त पानी है। माडमसिल्ली बांध की जल संग्रहण क्षमता 5.839 टीएमसी है वर्तमान में बांध में 4.7 टीएमसी पानी है। जिसमें से कुछ पानी को छोड़कर लगभग 4.63 टीएमसी पानी का उपयोग किया जा सकता है। वहीं दुधावा बांध की जल संग्रहण क्षमता 10.192 टीएमसी है। जिसमें 5.8 टीएमसी उपयोगी पानी है। जिसमें से लगभग 5.6 टीएमसी पानी उपयोगी है। सोंढुर बांध में वाटर कैपेसिटी 6.995 टीएमसी है। वर्तमान में लगभग 5 टीएमसी पानी है। जिसमें से लगभग साढ़े 4 टीएमसी पानी उपयोगी है। इस प्रकार स्पष्ट है कि गंगरेल सहित जिले के सहायक बांधो में भी पर्याप्त जल भराव है। इसका लाभ आगामी गर्मी के मौसम में मिलेगा।
उक्त जल भराव में आने वाले समय में भिलाई स्टील प्लांट, धमतरी, रायपुर नगर निगम और सिंचाई हेतु पानी छोडऩे के बाद भी पर्याप्त जल की उपलब्धता रहेगी। यदि किसी कारणवश गंगरेल बांध में जल भराव की कमी होने लगी तो सहायक सोंढर दुधावा, माडमसिल्ली बांध से पानी गंगरेल बांध लाया जा सकता है। जिले के बांधो में इतना पानी है जो कि अगले मानसून के शुरुआत तक खत्म नहीं हो सकता है। इसलिए इस बार गर्मी के सीजन में गंगरेल बांध में सिंचाई आदि कार्यो से पर्याप्त पानी मिल पायेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!