Uncategorized

दादी प्रकाशमणि के पुण्य स्मृति दिवस पर रक्तदान महाअभियान : ब्रह्माकुमारी सेंटर मे लगा विशाल रक्तदान शिविर

शुभारंभ अवसर पर महापौर रामू रोहरा सहित गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

देशभर में एक लाख यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य को पूरा करने रक्तदान दाताओं ने दिखाया उत्साह

धमतरी। दादी प्रकाशमणि जी के पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जा रहा है व इस अवसर पर भारत और नेपाल में रक्तदान महाअभियान चलाकर गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इन्हीं शिविरों की श्रृंखला में जिला चिकित्सालय के सहयोग से ब्रह्माकुमारी सेंटर पर आज प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत देशभर के छह हजार से अधिक सेवा केंद्रों से एक लाख यूनिट रक्तदान एकत्रित कर विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य है। धमतरी जिले में यह शिविर एक साथ एक ही दिन में धमतरी, कुरुद, और मगरलोड तथा गुरूर में आज ब्रह्मा कुमारी सेंटर में आयोजित हुआ। शिविर में रक्तदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया। धमतरी सेंटर में 200 युनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था। शिविर के शुभारंभ अवसर पर महापौर रामू रोहरा विशेष रुप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ राजेश सूर्यवंशी, योगेश लाल, प्राप्ती वाशानी, दीपक लखोटिया, कामिनी कौशिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारीज धमतरी जिले की संचालिका सरिता दीदी ने रक्तदान कर उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं का आभार जताया है। दादी प्रकाशमणि की पुण्यस्मृति में आयोजित इस शिविर में शामिल होकर सभी जीवन बचाने के इस महायज्ञ का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता तथा रक्तदान से 24 से 48 घंटों के भीतर शरीर में नया रक्त बनने लगता है। सभी स्वस्थ व्यक्ति को अवश्य रक्तदान करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!