Uncategorized
भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित के जन्मदिन पर नेताओं व शुभचिंतको द्वारा दी जा रही बधाई
जन्मदिन पर सभी के सुख समृद्धि व क्षेत्र के निरंतर विकास की है कामना - महेन्द्र पंडित

धमतरी। जिला भाजपा महामंत्री महेन्द्र पंडित के जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। इस मौके पर चर्चा के दौरान श्री पंडित ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। जन्म दिन पर महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस सहित भाजपा नेताओं व शुभचिंतको द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही है।
