अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही: बिरेझर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
23 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम सहित जब्त,कोड़ापार एवं चटोद से हुई कार्यवाही

चौकी बिरेझर पुलिस को मुखबिर से अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 23 नग देशी प्लेन मदिरा एवं बिक्री रकम 450 रुपये, कुल 2,750 रुपये का मशरूका बरामद कर जब्त किया गया।
ग्राम कोड़ापार, टाइल्स फैक्ट्री के पास दबिश देकर आरोपी शुभम साहू, पिता राजू साहू, 22 वर्ष, निवासी कोड़ापार, चौकी बिरेझर, थाना कुरुद, जिला धमतरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 11 नग देशी प्लेन मदिरा, कीमत लगभग 1,100 रुपये एवं बिक्री रकम 300 रुपये, कुल 1,400 रुपये बरामद कर जब्त की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
ग्राम चटोद, यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर आरोपी मनमोहन साहू, पिता ईश्वर लाल साहू, 36 वर्ष, निवासी चटोद, चौकी बिरेझर, थाना कुरुद, जिला धमतरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 12 नग देशी प्लेन मदिरा, कीमत लगभग 1,200 रुपये एवं बिक्री रकम 150 रुपये, कुल 1,350 रुपये बरामद कर जब्त की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
